फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः नए इलाकों में मिले कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्यकर्मी-प्राइमरी शिक्षक सहित 12 पॉजिटिव

Sat, 13 Jun 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • अब तक 19 संक्रमितों की हो चुकी है मृत्यु
  • जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 359
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद घर को सैनिटाइज करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 12 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। इसमें दो स्वास्थ्य कर्मी और नगर निगम का कर्मचारी शामिल है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 359 और मृतकों की संख्या 19 हो गई है। 
विज्ञापन


अरांव स्वास्थ्य केंद्र पर लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमण का शिकार हो गया है। छह जून को लैब टेक्नीशियन का सैंपल जांच के लिए लिया गया था।

ये भी पढ़ें: यूपी: आगरा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, 100 दिन में कोरोना संक्रमित 1000 के पार
विज्ञापन


युवक आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला है। वहीं हाजीपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात आशा कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई। आशा कार्यकर्ता नगला मिर्जा छोटा की रहने वाली है। वह रिपोर्ट आने से पूर्व अपने मायके शिकोहाबाद के गांव कुशुआमई गई थी। 
 

नगर निगम का एक और कर्मचारी संक्रमण का शिकार हुआ है। भीम नगर में एक दंपती पॉजिटिव मिला है। वह घर में ही रहने वाले कोरोना संक्रमित किरायेदार के संपर्क में आए थे। टूंडला निवासी गर्भवती महिला कोरोना संक्रमण का शिकार मिला है। प्रसव से महिला ने कोविड की जांच कराई थी। इधर, उर्दू नगर पानी की टंकी के निकट की रहने वाली गर्भवती महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

हुंडावाला बाग निवासी एक युवक कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। युवक ने खांसी, बुखार आने पर फ्लू ओपीडी में जांच कराई थी। दुर्गा नगर गली नंबर दो में चूड़ी व्यवसायी पिता-पुत्र भी संक्रमित मिले हैं। तबियत खराब होने पर पिता-पुत्र ने मेडिकल कॉलेज में विगत छह जून को जांच कराई थी। नई बस्ती गली नंबर दो निवासी प्राइमरी स्कूल के शिक्षक भी संक्रमित मिला है।

वह प्राइमरी विद्यालय मढूआ में तैनात हैं। बुखार आने पर उसने फ्लू ओपीडी में जांच कराई थी। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शिक्षक को प्रेमपुर रैपुरा स्थित क्वारंटीन सेंटर से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया है। रसूलपुर नीबू वाला बाग से 32 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। युवक के पिता के संक्रमित मिलने पर पूरा परिवार प्रेमपुर रैपुरा में क्वारंटीन था। 
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन के संक्रमित मिलने पर 24 घंटे को अस्पताल बंद 
अरांव के लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल के चिकित्सकों में हड़कंप मच गया है। अस्पताल को 24 घंटे के लिये सील कर दिया गया है।

सिरसागंज के अरांव में गुरुवार को नगला नीबरी की एक 16 साल की किशोरी पॉजिटिव आई थी। वहीं शुक्रवार सुबह लैब टेक्नीशियन पॉजिटिव आया। लैब टेक्नीशियन को दो दिनों से बुखार आ रहा था। अब उनके परिवार के लोगों को भी क्वारंटीन कराया जा रहा है।

प्रशासन के द्वारा अस्पताल को 24 घंटे के लिये सील कराया गया है और पूरे अस्पताल में सैनिटाइजेशन का कराया जा रहा है। मौके पर पहुंचे सीओ सिरसागंज ईरज राजा ने अस्पताल के स्टाफ को भी सावधानी बरतते हुए पुन: टेस्ट कराने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें