फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित 11 नए मिले, नमकीन व्यापारी की पत्नी-बेटा और दो बस चालक भी पॉजिटिव

Thu, 25 Jun 2020 09:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

सभी पॉजिटिव मरीजों को कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बुधवार को आई रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो बस चालकों के अलावा एक परिवार के तीन लोग शामिल हैं। साथ ही कोरोना से जान गंवाने वाले शहर के नामचीन नमकीन व्यापारी की पत्नी और बेटा भी संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों की सूची में शामिल नहीं किया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 283 हो गई है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को बस व आटो चालकों के रैंडम सैंपल लिए थे। बुधवार को आई रिपोर्ट में मांट के भदनवारा निवासी 25 वर्षीय बस चालक, धौलीप्याऊ निवासी 26 साल के बस चालक संक्रमित मिले हैं। धौली प्याऊ के नारायणपुरी निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, सौंख से 62 वर्षीय वृद्ध, राधापुरम कॉलोनी से 54 वर्षीय व्यक्ति और लाल दरवाजा इलाके से 34 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली हैं।

कृष्णा नगर से एक ही परिवार की 58 व 50 वर्षीय महिलाओं के साथ एक युवक भी संक्रमित मिला है। इसके अलावा शहर के नमकीन विक्रेता की कोरोना से हुई मौत के बाद अब उनकी पत्नी और पुत्र भी संक्रमित पाए गए हैं। दोनों की रिपोर्ट निजी लैब से आई है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को अभी अपनी सूची में शामिल नहीं किया है। इस परिवार के पांच अन्य सदस्यों के सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन किया है। सभी पॉजिटिव मरीजों को कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपू घाट क्षेत्र किया गया सील
शहर के कंपू घाट क्षेत्र निवासी एक युवक और उसके परिवार के पांच सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए 12 लोगों के सैंपल लिए हैं।

परिवार में पहले मिले कोरोना संक्रमित युवक की आगरा में हालत बिगड़ने के बाद उसके लखनऊ रेफर किया है। उनके घर के आसपास के इलाके को हॉटस्पॉट बनाकर सील कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें