फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Firozabad: एक ही परिवार के सात सदस्य कोरोना पॉजिटिव, सात सौ के पास पहुंची संख्या

Wed, 29 Jul 2020 10:43 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • शिकोहाबाद के तीन पुलिसकर्मी मिले संक्रमित
  • टूंडला में एक ही परिवार के सात सदस्य और रेलवेकर्मी संक्रमित 
विज्ञापन
शिकोहाबाद थाना में तापमान की जांच करती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ने लगा है। मंगलवार को संक्रमण के 22 नए केस मिले हैं। इनमें शिकोहाबाद के तीन पुलिसकर्मी और टूंडला के एक ही परिवार के सात सदस्य शामिल हैं। सभी को आइसोलेट किया गया है। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 698 हो गया है।
विज्ञापन


टूंडला के स्टेशन रोड स्थित शिव नगर में कोरोना संक्रमण के आठ केस सामने निकलकर आए हैं। इनमें 50 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवती, 12 वर्षीय बालक और तीन किशोरी और दो साल का बच्चा एक ही परिवार के हैं। जबकि 50 वर्षीय पड़ोसी रेलवे कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है। 

ये भी पढ़ें-  Corona In Mathura: 33 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बाद आठ सौ के पार पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन


टूंडला के गांधी टोला में एक युवक, नगला भाऊ में 47 वर्षीय व्यक्ति, मक्खनपुर में बाजे वाली गली में 48 वर्षीय व्यक्ति और सुबेर नगर में 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिकोहाबाद थाने में तैनात एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर और एक मुंशी की रेपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

फिरोजाबाद के सुहागनगर सेक्टर दो में 62 वर्षीय मां और उनका 32 वर्षीय बेटा संक्रमित पाए गए है। जसराना में पिता-पुत्र सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।

ये भी पढ़ें-  Corona In Agra: एक और मरीज की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 1700 के पार

रेडीमेड गारमेंट विक्रेता व 22 वर्षीय उनका पुत्र भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया है। जसराना के गांव खुटियाना में भी 38 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। 

पाढ़म की गलियां सील
कस्बा पाढ़म में अधेड़ की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने मंगलवार को क्षेत्र की गलियों को सील कर आवाजाही पर रोक लगा दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अधेड़ के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए हैं। 
विज्ञापन

पिता-पुत्र के संपर्कियों की बनाई जा रही सूची 
जसराना कस्बा के रेडीमेड व्यापारी व उनके पुत्र के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चिंतित हो उठे हैं। स्वास्थ्य टीम पिता-पुत्र को आइसोलेट कर उनके संपर्क में आने वालों की सूची बनाने में जुट गई है।

कस्बा के मुख्य चौराहे के पास रेडीमेड कपड़ों की दुकान करने वाले पिता-पुत्र ने गले में परेशानी होने पर 26 जुलाई को सैफई में अपनी जांच कराई थी। मंगलवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिजनों के साथ अन्य व्यापारी दहशत में आ गए।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग व्यास ने बताया कि पिता-पुत्र के साथ सलेमपुर खुटियाना निवासी महिला को आईसोलेट कराया गया है। संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। एसडीएम मंसूर अहमद ने कहा, आसपास के इलाके को सील करने का आदेश दिया है। पुलिस व चिकित्सा विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें