फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: कान्हा की नगरी में फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, 10 नए संक्रमित मिले

Sun, 14 Mar 2021 09:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • रविवार को जिले में 10 कोरोना पॉजिटिव मिले
  • संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6878 हो गई
  • ठीक होने वालों की संख्या 6729 है
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। रविवार को एक साथ 10 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। खास बात है कि इन पॉजिटिव में वृंदावन के अधिक हैं। स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित हो गया है। इस प्रकार संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6878 हो गई है, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 6729 है। 
विज्ञापन


वृंदावन के उड़िया बाबा आश्रम से 36 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय व्यक्ति, 12 वर्षीय किशोर, श्यामा कुटी वृंदावन से 35 वर्षीय व्यक्ति, राधा निवास वृंदावन से 18 वर्षीय युवती, मोहन नगर वृंदावन से 61 वर्षीय वृद्ध, पानी गांव से 28 वर्षीय महिला, श्याम नगर वृंदावन से 36 वर्षीय युवक के अलावा मीरपुर मथुरा से 24 वर्षीय युवक और प्रताप नगर मथुरा से 56 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
ऐसे हुई थी कोरोना की शुरुआत
गौरतलब है कि मथुरा में विगत 6 अप्रैल 2020 को तबलीगी जमात के साथ आगरा निवासी एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी। माह के अंत तक 29 पॉजिटिव केस मिले। मई में 83, जून में 304, जुलाई में 872, अगस्त में 2248 और सिंतबर में नए कोरोना पॉजिटिव केस के साथ आंकड़ा 4000 के पार पहुंच गया। सितंबर में सर्वाधिक 1752 पॉजिटिव केस सामने आए। अक्तूबर में 986, नवंबर में 1079 और दिसंबर में 613 केस मिले। साल के शुरुआत होते ही पॉजिटिव केस के ग्राफ में लगातार गिरावट आने लगी और जनवरी में 112, फरवरी में 24 और सात मार्च तक 16 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

यूपी: 100 करोड़ के जाली नोट छापने की थी तैयारी, फिरोजाबाद से गिरफ्तार सरगना को लेकर बड़ा खुलासा
विज्ञापन

लॉकडाउन से अधिक अनलॉक में मिले केस
6 अप्रैल को मिले तबलीगी जमात में पहले कोरोना पॉजिटिव केस के बाद श्रृंखला बढ़ती गई। लॉकडाउन के दो चरणों में 77 कोरोना पॉजिटिव केस मिले जबकि अनलॉक प्रथम में बढ़कर 354 केस हो गए वहीं अनलॉक के दूसरे चरण में 510 मरीज मिले।

एक ही दिन सात लोगों की मौत
पांच जुलाई को एक ही दिन में कोरोना संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई। 23 जुलाई को 23 वर्षीय युवक की मृत्यु के बाद 12 अगस्त को मथुरा निवासी 85 वर्षीय वृद्ध महिला की कोरोना संक्रमण से जान गई। सितंबर में 35 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जान गंवाई।

अब तक हुईं मौतें
अप्रैल में 1, मई में 2, जून में 8, जुलाई में 24, अगस्त में 18, सिंतबर में 35, अक्तूबर में 9, नवंबर में 5, दिसंबर में 6, जनवरी में 1 व फरवरी में 3 मौतें हुई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें