फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में कोरोना वायरस: चौबीस घंटे में मिले 129 कोरोना पॉजिटिव, यहां मिले संक्रमित मरीज

Tue, 13 Apr 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

जिले में लगातार मिल रहे संक्रमित, संख्या पहुंची 8003, तहसील महावन के कई इलाके कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
मथुरा के बाजारों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार सोमवार को भी तेज रही। सोमवार को 129 संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार संक्रमितों की संख्या बढ़कर जहां 8003 हो गई है, वहीं एक्टिव केस 838 हैं। मरने वालों की संख्या 119 है। 
विज्ञापन

सोमवार को वृंदावन के अलावा सदर बाजार, औरगांबाद, विरजापुर, चौमुंहा, राया, बाद, खामनी, राधा सिटी, हयातपुर, नरसी पुरम, आफिसर कॉलोनी, जजेज कॉलोनी, छाता, रिफाइनरी नगर, बरसाना, अहिल्यागंज, वृंदावन, राजपुर खादर, केडी मेडिकल कॉलेज, आर्मी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मिले हैं। खास बात यह है कि वृंदावन के विभिन्न क्षेत्रों में और इनके बाहरी क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

वृंदावन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे की सबसे बड़ी वजह बाहरी लोगों का आना भी है। लगातार बढ़ रही संख्या के बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहें। जिला प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करने मास्क और सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन करने की हिदायतें दे रहा है, लेकिन लोगों पर इसका असर नहीं है। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के संक्रमित मिलने से कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


दो न्यायिक अधिकारी और निकले कोरोना पॉजिटिव
दो न्यायिक अधिकारियों के सोमवार को कोरोना पॉजिटिव निकलने से अदालत का मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया। सोमवार को दो एडीजे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद अदालत का अवकाश घोषित कर दिया गया। जानकारी रहे तीन न्यायिक अधिकारी पहले से ही कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। डीजीसी शिवराम तरकर ने बताया कि दो न्यायिक अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मंगलवार को न्यायालय का अवकाश रहेगा।

महावन तहसील के कई इलाके बनाएं कंटेनमेंट जोन
तहसील महावन के कई इलाके कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। उप जिलाधिकारी महावन कृष्णानंद तिवारी ने बताया कि ब्लॉक बलदेव के अंतर्गत ग्राम अमीरपुर, किलौनी तथा विकास खंड राया के ग्राम खलौआ, नगला बीच तथा गुप्ता कॉलोनी राया में संक्रमित का मकान एवं पड़ोस के एक-एक मकान के रिहायशी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाता है। 

क्षेत्र के अंदर निवास करने वाले लोगों का घर से बाहर निकलना व आना जाना आदि पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इस क्षेत्र के अंदर रहने वाला कोई भी सरकारी व प्राइवेट व्यक्ति बाहर नहीं जाएगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले नियुक्त व्यक्तियों को निर्गत पास धारक ही अपने पहचान पत्र के आधार पर उपरोक्त क्षेत्र में संचारण कर सकते हैं। 

सुहागनगरी में कोरोना: 56 कोरोना नए मरीज मिले, सक्रिय केस 400 पार, पॉश कॉलोनियों में फैल रहा संक्रमण

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला: दो न्यायिक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिलने से टली सुनवाई, नई तारीख मिली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें