फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में कोरोना: नायब तहसीलदार सहित दस संक्रमित मिले, वैक्सीन की कमी से 25 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण

Sat, 10 Apr 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • जिले में संक्रमितों की संख्या पहुंची 3932
  • एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 59 पहुंची
विज्ञापन
मैनपुरी में कोरोना वायरस का टीका लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। शुक्रवार को एक नायब तहसीलदार सहित जिले में 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं, इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,932 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से 77 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं मैनपुरी में कोरोना संक्रमण से 3,796 लोग ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 59 पहुंच गई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को नायब तहसीलदार किशनी अनुभव चंद्रा कोरोना संक्रमित पाए गए। दीवानी में एक स्टेनो भी कोरोना संक्रमित पाया गया। आलीपुरखेड़ा में पति और पत्नी कोरोना संक्रमित मिले। वहीं जिला अस्पताल में उपचार लेने आई एक म हिला कोरोना संक्रमित मिली। इसके अतिरिक्त करहल के पैरारशाहपुर, मंछना, जेल चौराहा, आगरा रोड निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। इसके अतिरिक्त शहर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की एक महिला कर्मी कोरोना संक्रमित मिली। नायब तहसीलदार सहित सात को होम आइसोलेट किया गया। जबकि तीन को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
कोरोना वायरस: मथुरा में कोरोना के सर्वाधिक मरीज मिले, 7611 पहुंचा कुल संक्रमितों की आंकड़ा
विज्ञापन

संपर्क में आने वालों की होगी जांच 

सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को सभी की जांच कराई जाएगी। सीएमओ ने क्षेत्रीय चिकित्साधिकारियों से संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री भी मांगी है। 
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी से मात्र 25 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
मैनपुरी में कोविड-19 टीकाकरण पटरी से उतरता नजर आ रहा है। टीकाकरण के लिए लगातार वैक्सीन की कमी आ रही है। बृहस्पतिवार को 39 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ था। जबकि शुक्रवार को मात्र 25 केंद्रों पर ही टीकाकरण हो सका। 14 केंद्रों पर शुक्रवार को टीकाकरण के लिए वैक्सीन नहीं पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी वैक्सीन की कमी को लेकर चिंतित हैं। 

शासन और प्रशासन कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लगातार टीकाकरण कराने पर जोर दे रहा है। 45 साल से ऊपर के लोगों को टीकाकरण के लिए कहा गया है। टीकाकरण केंद्र पर लोग तो पहुंच रहे हैं लेकिन केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। कोरोना वैक्सीन न होने के कारण पीएचसी सुल्तानगंज और पीएचसी नवीगंज पर शुक्रवार को पहुंचे लोग निराश लौट गए। 

बेवर का स्टाफ गया चुनाव ड्यूटी पर 
बेवर। कस्बा स्थित सीएचसी पर शुक्रवार को कोरोना का टीका नहीं लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना था कि यहां टीकाकरण का कार्य देख रहे कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है। जिसके चलते टीकाकरण बंद है। 

जिला अस्पताल में सर्वर डाउन होने से एक घंटे रहा काम बंद 
मैनपुरी जिला अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र पर शुक्रवार को 11 बजे सर्वर डाउन हो गया। जिससे यहां टीकाकरण कराने आए लोगों का पंजीकरण नहीं हो सका। लोग डेढ़ घंटे तक पंजीकरण के लिए लाइन में लगे रहे। करीब 12:30 बजे यहां पंजीकरण का कार्य शुरू हो सका। 

वैक्सीन की कमी चल रही है। प्रदेश स्तर से वैक्सीन उपलब्ध होते ही पूर्व की तरह टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। लोग धैर्य बनाए रखें। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें। जरा भी लक्षण दिखने पर जांच कराएं।  - डॉ. एके पांडेय सीएमओ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें