फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरी परेशानी: एसएन मेडिकल कॉलेज में 16 चिकित्सक और 23 कर्मचारी संक्रमित, इमरजेंसी में डेढ़ गुना बढ़े मरीज

Sat, 10 Apr 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • कोविड-नॉन कोविड मरीजों के इलाज में आ रही परेशानी
  • ओपीडी, टेलीमेडिसिन चलने से स्टाफ की है कमी
  • इमरजेंसी में गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ी, आइसोलेशन वार्ड भरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में एक तरफ 16 चिकित्सक और 23 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं, वहीं गंभीर मरीजों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ गई है। नॉन कोविड मरीजों की संख्या में भी उछाल आया है। इससे मेडिकल कालेज में दोहरी परेशानी खड़ी हो गई है। सप्ताहभर में 39 चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित होने से अब कोविड-नॉन कोविड मरीजों के इलाज पर असर पड़ने लगा है।
विज्ञापन


एक ओर चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए तो दूसरी ओर एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में गंभीर मरीजों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ गई है। इमरजेंसी में नॉन कोविड और कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के लिए बने वार्ड फुल हो गए हैं। मजबूरी में मरीजों को आठ से दस घंटे में यहां से वार्ड में शिफ्ट करना पड़ रहा है। इमरजेंसी में 60 बेड हैं। बीते सप्ताह से हर दिन 30 से 35 मरीज गंभीर हाल में भर्ती हो रहे हैं।
फिरोजाबाद: कोरोना संक्रमण से एक और मौत, 41 नए कोरोना मरीज मिले, पॉश कॉलोनियों में ज्यादा फैल रहा संक्रमण 
विज्ञापन

इससे पहले केवल 20 मरीज तक ही यहां आ रहे थे। मरीजों की स्क्रीनिंग करने के बाद पांच से सात मरीजों की कोविड जांच भी कराई जा रही है। संदिग्ध मरीजों को छह बेड के अतिरिक्त आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। अब कोविड और नॉन कोविड वार्ड में बेड खाली नहीं हैं।
 

18 बेड बढ़ाने की योजना
इमरजेंसी में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 18 बेड और बढ़ाने की तैैयारी चल रही है। भर्ती होने वाले मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए वार्ड में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। - संजय काला, प्राचार्य, एसएन मेडिकल कॉलेज
 
15 जूनियर डॉक्टर हो गए संक्रमित
अप्रैल माह में ही अब तक 15 जूनियर डॉक्टर और एक वरिष्ठ चिकित्सक और दो वार्ड ब्वाय शामिल हैं। पांच विभागीय बाबू और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। इनमें से सात लोग ठीक हो चुके हैं। बाकी स्वास्थ्यकर्मी होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं।

इमरजेंसी-वार्ड में कार्य प्रभावित
इमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड और कोविड अस्पताल में चिकित्सक और कर्मचारी सेवाएं दे रहे थे। इनके संक्रमित होने से मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। टेलीमेडिसिन सेवा भी संचालित होने और कोविड में मरीज बढ़ने से अस्पताल प्रशासन पहले से ही इनकी कमी से जूझ रहा है।
 
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की महिला कर्मी कोरोना संक्रमित
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एक महिला कर्मी कोरोना संक्रमित हो गई है। तीन कर्मचारी बीमार चल रहे हैं। बुखार आने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कुलपति प्रो. अशोक कुमार मित्तल संक्रमित हो गए। इसके बाद खंदारी परिसर स्थित कैंटीन में तैनात संविदा कर्मी कोरोना संक्रमित हो गया। बृहस्पतिवार को पालीवाल पार्क परिसर में तैनात महिला कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि स्टाफ की फिर से जांच कराई जाएगी। टीकाकरण का भी शिविर लगवाया जाएगा।

मरीजों के ठीक होने की दर घटी, नए 67 मरीज मिले
कोरोना संक्रमण से 10 दिन पहले ठीक होने की दर 98 फीसदी थी। अब यह घटकर 93.63 फीसदी रह गई है। शुक्रवार को नए 67 मरीज मिले हैं। इनमें 12 साल का बच्चा और एसएन मेडिकल कॉलेज का कर्मचारी भी शामिल है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या अब 537 हो गई है। इसमें से 82 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और बाकी के मरीज होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। 67 नए मरीज मिलने से अब 11251 मामले हो गए हैं, इसमें से 180 की मौत हो चुकी है, 10534 मरीज ठीक हो चुके हैं। कमला नगर, जज कंपाउंड में एक ही परिवार में तीन-तीन मरीज मिले हैं। एडीए ऑफिसर कॉलोनी, आगरा कैंट और आगरा फोर्ट पर भी संकमित मिले हैं।

ये बने नए कंटेनमेंट जोन
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर तीन-सात, बल्केश्वर, डिफेंस इस्टेट, गोविंद वाटिका शाहगंज, काजीपाड़ा, कालिंदी विहार, कटघर लोहामंडी, कमला नगर, कटरा काछियान, कृष्णा कॉलोनी सिकंदरा, लोको रेलवे कॉलोनी, मान विहार शहीद नगर, नगला बुद्धा, नई आबादी नगला अजीता, न्यू आदर्श नगर कमला नगर, नार्थ ईदगाह कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी चर्च रोड, गोपालपुरा, पीवी कॉलोनी, पश्चिमपुरी सिकंदरा, पीपलमंडी, पुष्पकुंज एक्सटेंशन, राजपुर चुंगी, सदर बाजार, संत नगर दयालबाग, शंकरपुरी अलबतिया रोड, शाहगंज, शक्ति नगर कॉलोनी, सिकंदरा, सुल्तानपुरा, टीला अजमेरी खां, विद्युत नगर दयालबाग, विमल विहार सिंकदरा, पोखर, गोकुल नगर कुबेरपुर, खेरिया पिनाहट, किरौली, नगला प्रताप बमरौली, शमसाबाद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें