मैनपुरी में कोरोना वायरस का टीका लगवाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। शुक्रवार को एक नायब तहसीलदार सहित जिले में 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं, इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,932 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से 77 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं मैनपुरी में कोरोना संक्रमण से 3,796 लोग ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 59 पहुंच गई है।
शुक्रवार को नायब तहसीलदार किशनी अनुभव चंद्रा कोरोना संक्रमित पाए गए। दीवानी में एक स्टेनो भी कोरोना संक्रमित पाया गया। आलीपुरखेड़ा में पति और पत्नी कोरोना संक्रमित मिले। वहीं जिला अस्पताल में उपचार लेने आई एक म हिला कोरोना संक्रमित मिली। इसके अतिरिक्त करहल के पैरारशाहपुर, मंछना, जेल चौराहा, आगरा रोड निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। इसके अतिरिक्त शहर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की एक महिला कर्मी कोरोना संक्रमित मिली। नायब तहसीलदार सहित सात को होम आइसोलेट किया गया। जबकि तीन को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
कोरोना वायरस: मथुरा में कोरोना के सर्वाधिक मरीज मिले, 7611 पहुंचा कुल संक्रमितों की आंकड़ा
संपर्क में आने वालों की होगी जांच
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को सभी की जांच कराई जाएगी। सीएमओ ने क्षेत्रीय चिकित्साधिकारियों से संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री भी मांगी है।