कोरोना वायरस: आगरा में कोरोना का सैंपल लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में पिछले दो दिनों में कोरोना संक्रमण घटा है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर दो दिनों में सैंपल टेस्ट बढ़े हैं और मरीज कम मिले हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 57 नए मरीज मिले हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक आगरा में पिछले 24 घंटे में 6102 सैंपल टेस्ट किए गए। जिसमें 57 नए कोरोना के मरीज पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में 90 लोग स्वस्थ हुए हैं। आगरा में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 573 रह गई है। आगरा में कुल संक्रमितों की संख्या 35524 है। वहीं अब तक 34496 लोग ठीक हो चुके हैं। आगरा में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 463 है। जिला प्रशासन का कहना है कि लोग मास्क पहनकर निकलें और कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।
आगरा में टीकाकरण की स्थिति
आगरा में टीकाकरण अभियान तेज हो रहा है। कोरोना की पहली वैक्सीन लेने वालों की संख्या 35 लाख पार कर गई है। वहीं 21 लाख से अधिक लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। आगरा में अब तक करीब 2 लाख से अधिक किशोर टीका लगवा चुके हैं।