बाजारों में नहीं कोई रोक-टोक
शाहगंज, लोहामंडी, किनारी बाजार, रावतपाड़ा, फव्वारा और बिजलीघर में मंगलवार को भीड़ उमड़ी। बिना मास्क व उचित दूरी के लोग घूमते नजर आए। यहां कोई रोक-टोक व जांच की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में संक्रमण फैलने का अंदेशा बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेलवे, बस स्टेशन के अलावा ताजमहल व आगरा किला पर सैंपलिंग कराने का दावा किया जा रहा है।
ये बरतें सावधानियां
- घर से बाहर बिना मास्क न निकलें।
- हाथों से आंख, नाक, मुंह नहीं छूएं।
- छह फुट की शारीरिक दूरी पालन करें।
- बुजुर्ग, बीमार लोग घर से बाहर न जाएं।
- हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें।
- लक्षण प्रतीत होने पर जांच जरूर कराएं।
होटल व बार में होगी चेकिंग
क्रिसमस व नव वर्ष समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। होटल, बार व कैफे में नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिली हैं। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि होटल संचालकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। अगर कोई संक्रमित मिलता है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। 24 दिसंबर को बैठक बुलाई है। जिसमें होटलों में चेकिंग और निगरानी के लिए टीमें तय होंगी। एडीएम सिटी ने कहा कि ओमिक्रॉन संक्रमण को लेकर जिले में सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में लोग खुद जागरूक बनें और कोविड व्यवहार का पालन करें।
डॉ.भीमराव आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को दिए पदक, शिवानी पर बरसा 'सोना'