फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने कहा-प्रण लें, एक भी डिग्री फर्जी नहीं बननी चाहिए

Wed, 22 Dec 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

लंबित लाखों डिग्रियों, फर्जी डिग्रियों और शिक्षकों की पदोन्नति में अनियमितताओं पर लगाई फटकार
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल, प्रभारी कुलपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. आंबेडकर विवि की पांच हजार डिग्रियां फर्जी पाई गईं, हाईकोर्ट तक केस चला। क्या हम इसके जिम्मेदार नहीं। विवि के अधिकारी अब प्रण लें कि एक भी डिग्री फर्जी नहीं बननी चाहिए। चार साल से हजारों लाखों डिग्रियां लंबित हैं, क्यों। मैने आदेश दिया कि निशुल्क डिग्री बांटिए, एक पैसा भी नहीं लेना है। 
विज्ञापन

पहली बार लीक से हटकर भाषण
यह बात प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने तल्ख अंदाज में सोमवार को आंबेडकर विवि के 86वें दीक्षांत समारोह में कही तो सभागार में विवि के अधिकारियों और शिक्षकों के माथे पर लकीरें गहरा गईं। पहली बार लीक से हटकर दीक्षांत समारोह में अपने भाषण के दौरान राज्यपाल ने लंबित डिग्रियों, फर्जी डिग्री और शिक्षकों की पदोन्नति में बरती गई अनियमितताओं पर सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई। शिक्षकों की पदोन्नति मामले में राज्यपाल ने कहा कि 300 फाइलें देखकर वह थक गईं। अध्यापकों की पदोन्नति किसी को भी दे दी गईं। इसके लिए एक्ट बना है, पर अनियमितताएं बरती गई। फाइल पर जिसके हस्ताक्षर होंगे, वह जवाबदेह होगा, उसे सजा मिलेगी। 
कॉलेज 800 संबद्ध, नैक रैंकिंग दो की
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विवि अधिकारियों पर तंज कसा किनैक की रेटिंग में हिचकिचाहट है कि कहीं बी या सी श्रेणी न मिले। विश्वविद्यालयों में 800 तो कहीं 1200 कॉलेज संबद्ध हैं, पर नैक रैंकिंग केवल दो पर है। गुणवत्ता सुधारें। नैक की तैयारी के लिए 55 पत्र बनाए हैं, जिन्हें हर माह ऑनलाइन भरना है। आगरा की यूनिवर्सिटी बड़ी है, लेकिन यहां की घटनाएं उससे भी ज्यादा बड़ी हैं। विवि की क्या इमेज बन रही है, यह आप के कामों पर निर्भर करता है। अब कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता हो और प्रतिभा वालों को ही पद मिलें। 
विज्ञापन

डॉ.भीमराव आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को दिए पदक, शिवानी पर बरसा 'सोना'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें