फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: चार महीनों में सबसे कम संक्रमण, 27 दिन में 801 मरीज मिले, 602 हुए ठीक

Tue, 29 Dec 2020 08:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 27 दिसंबर तक 69 हजार लोगों की जांच 
  • 801 लोगों में ही वायरस की पुष्टि
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच के लिए सैंपल देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी में कोरोना मरीजों की दर चार महीनों में सबसे कम मिली है। 27 दिनों में 801 मरीज मिले हैं और 602 ठीक हुए हैं। इस दौरान महज पांच ने ही दम तोड़ा है। विशेषज्ञ बता रहे हैं कि खतरा कम नहीं हुआ है, ऐसे में पूरी तरह से सावधानी और सतर्कता बरतते रहें।
विज्ञापन


अगस्त, सितंबर, अक्तूबर और नवंबर में 2.99 लाख लोगों की जांच करने पर 7,495 संक्रमित मिले थे। इन चार महीनों में मरीज मिलने का औसत रोजाना 65 मरीज का है। सर्दी में संक्रमण की दर दोगुनी होने की आशंका थी, लेकिन 27 दिसंबर तक 69 हजार लोगों की जांच करने पर 801 लोगों में ही वायरस की पुष्टि हुई है। इस तरह से इस महीने में रोजाना 31 मरीज मिलने का औसत रहा, जो बीते चार महीनों के मुकाबले आधे से भी कम हैं।

हरेश पचौरी हत्याकांड: 20 करोड़ की जमीनों पर कब्जे के लिए हुई हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन


27 दिन में पांच मरीजों की मौत
दिसंबर में संक्रमण से मरने वालों में भी भारी कमी आई। इन 27 दिन में पांच मरीजों ने ही दम तोड़ा है। बाकी के नौ महीनों में संक्रमण से 165 मरीजों ने दम तोड़ दिया था। इस तरह से औसतन हर महीने 18 मरीजों की मौत हुई।
 

वायरस को समझना आसान नहीं, खतरा कम नहीं: सीएमओ
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि कोरोना वायरस का सही आकलन करना चुनौती बना हुआ है। सर्दी में संक्रमण कम होना राहत की बात है, लेकिन इसके प्रति लापरवाही न बरतें, खतरा कम नहीं हुआ है। 

संक्रमण की दर कम, लेकिन न बरतें लापरवाही
कोरोना वायरस के पारा कम होने पर प्रभावी होने की आशंका जताई थी, लेकिन मरीजों की संख्या में तेजी नहीं आई, दर भी काफी कम हुई। यह बेहतर बात है, लोग अभी भी लापरवाही न बरतें और बिना मास्क के घर से बाहर न जाएं।  -डॉ. राजीव उपाध्याय, निर्वाचित अध्यक्ष आईएमए 
 
विज्ञापन

महीना                                           नमूने                                          मरीज
मार्च 849 12
अप्रैल 6080 441
मई 8313 439
जून 9293 380
जुलाई 29684 566
अगस्त 64771 1145
सितंबर 73016 2818
अक्तूबर 77235 1528
नवंबर 84228 2004
दिसंबर 69633 801
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें