फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: आगरा में लगातार 22वें दिन 19 संक्रमित मिले, 327 हुई संख्या

Thu, 23 Apr 2020 09:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को आगरा में 19 और संक्रमित मिले हैं। अब कुल 327 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जनपद में लगातार 22वें दिन कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में दो मार्च को पहला मरीज मिला था।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को 41 कोरोना संक्रमित मिले थे। जो एक ही दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित थे। हालांकि इससे पहले दो बार 39 मरीज मिल चुके थे। 
मंगलवार सुबह 28 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी वहीं देर रात 13 नए मामले के साथ यह आंकड़ा 41 पर पहुंचा था। जनपद में मिलने वाले कोरोना 

संक्रमितों में सबसे ज्यादा जमाती या इनके संपर्क वाले हैं। इनकी संख्या सौ से अधिक हैं। जबकि श्री पारस हॉस्पिटल के संपर्क के 90 मरीज है। वहीं, जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित 26 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। छह की मौत भी हो चुकी है। 

 
विज्ञापन

हर घंटे में मिला एक मरीज
इससे पहले (दो मार्च से 14 अप्रैल तक) 45 दिनों में 150 मरीज मिले। अब तक कुल 4289 सैंपल लिए गए हैं। इनमें 235 रैपिड किट टेस्ट हैं। कुल सैंपल में से 295 मरीज मिले हैं। इस तरह जांच में हर 16 वां सैंपल पॉजिटिव आ रहा है। 

मार्च में सिर्फ 12 केस मिले थे। 31 दिनों में से सिर्फ आठ दिन ऐसे रहे जिनमें सैंपल पॉजिटिव आए। अप्रैल में एक भी दिन ऐसा नहीं गया है जब कोई संक्रमित न मिला हो। इनमें 11 और 17 अप्रैल को 39-39 मरीज मिले। सबसे ज्यादा जमाती और उनके संपर्क में आए लोग है। इनकी संख्या 104 है। 

सब्जी विक्रेता, दूधिया, केमिस्ट भी निकले संक्रमित
इन सात दिनों में ही कुछ लोगों में कोरोना के लक्षण आए। इन्हें खुद नहीं मालूम कि ये किसके संपर्क में आए। ये जब जांच कराने पहुंचे तो इनमें संक्रमण मिला। इनमें तीन केमिस्ट, दो सब्जी विक्रेता, एक दूधिया और एक किराना स्टोर का संचालक है। इनसे संक्रमण की नई श्रेणी सामने आई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें