फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: आगरा में 22 और लोगों ने दी कोरोना को मात, रिकवरी दर 80 फीसदी के पार

Thu, 21 May 2020 05:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आरपीएफ का जवान मिला संक्रमित, सात साथी क्वारंटीन
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पिछले दो सप्ताह से कोरोना संक्रमित मिलने का ग्राफ तेजी से गिरा है, तो वहीं ठीक होने वाले मरीजों की दर तेजी से बढ़ी है। गुरुवार को 22 मरीज और डिस्चार्ज होने से ठीक होने वालों की संख्या 682 हो गई। अब 121 सक्रिय मरीज हैं।  

विज्ञापन


इससे पूर्व बुधवार को कोरोना के आठ नए केस मिले। इनसे आंकड़ा 831 पर पहुंच गया। जिला प्रशासन के मुताबिक अब तक 11284 नमूने लिए जा चुके हैं। शहर में अब कुल हॉटस्पॉट 41 रह गए हैं तथा निष्क्रिय हॉटस्पॉट की संख्या 23 है। 

उधर, फिरोजाबाद में बुधवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 191 हुई। मथुरा जिले के फरह कस्बे में मंगलवार की देर रात एक ही परिवार के छह सदस्यों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। 
विज्ञापन


मथुरा जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 57 हो गई है। मैनपुरी में छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं जो महाराष्ट्र, गुजरात और हरियाणा से लौटे हैं। जिले में अब एक्टिव केस 14 हो गए हैं।

विज्ञापन

आरपीएफ का जवान मिला संक्रमित, सात साथी क्वारंटीन

आगरा फोर्ट स्टेशन के आरपीएफ थाने में तैनात एक कांस्टेबल संक्रमित पाया गया है। उसे एसएन में भर्ती कराया गया है। हालांकि उसकी स्थिति में सुधार बताया गया है। बैरक में रहने वाले सात अन्य जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। इसी बीच तीन दिन पहले स्टेशन पर ही बैरक में रहने वाले एक कांस्टेबल को बुखार आने पर उसने टेस्ट करवाया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसकी जानकारी होने पर आरपीएफ के जवानों में हड़कंप मच गया। बुधवार को बैरक और स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सैनिटाइजेशन करवाया गया। आरपीएफ के कमांडेंट पीके पंडा ने बताया कि जवान के संक्रमित पाए जाने के बाद एहतियात बरत रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें