फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी लहर का कहर: ताजनगरी में 30 दिन में 86 की मौत, 9716 संक्रमित मिले

Sat, 01 May 2021 09:43 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

शुक्रवार को पहली बार 24 घंटे में सर्वाधिक 893 मरीज मिलने से कुल मरीजों का आंकड़ा 20455 हो गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अप्रैल के 30 दिनों में पिछले 11 महीने के रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। दूसरी लहर में संक्रमण का ऐसा कहर बरपा कि पिछले साल अप्रैल माह की तुलना में 18 गुना मरीज अधिक मिले हैं। इन 30 दिनों में 86 मरीजों की मौत हो गई। 9716 लोग संक्रमित हुए हैं। शुक्रवार को पहली बार 24 घंटे में सर्वाधिक 893 मरीज मिलने से कुल मरीजों का आंकड़ा 20455 हो गया है।
विज्ञापन


ताजनगरी में पिछले साल 2 मार्च को कोरोना मरीज मिला था। इसके बाद अप्रैल माह में कुल 537 मरीज मिले थे। 15 मरीजों की मौत हुई थी। फिर इसके बाद संक्रमण का ग्राफ चढ़ता-उतरता रहा, लेकिन इस बार अप्रैल में दूसरी लहर ने संक्रमण का कहर ढाया। इस बार 1 से 30 अप्रैल तक 9716 मरीज मिले हैं। 1 अप्रैल को कुल संक्रमितों की संख्या 10739 थी, जो 30 अप्रैल को 20455 हो गई। इसी तरह एक अप्रैल तक 178 मृतक संख्या थी जो शुक्रवार को 264 हो गई है। इस तरह जितने मरीज पिछले 11 महीने में मिले थे करीब उतने ही मरीज इस बार अप्रैल के 30 दिनों में मिले हैं। 

24 घंटे में पहली बार 893 मरीज, सात की मौत
शुक्रवार को 24 घंटे में पहली बार सर्वाधिक 893 नए मरीज मिले हैं। सात मरीजों की मौत हो गई। 4544 एक्टिव केस के साथ कुल मरीज 20455 हो गए। 264 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को खंदारी निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग, दयालबाग निवासी 62 वर्षीय हृदय रोगी, नगला मोहन निवासी 78 वर्षीय वृद्ध, ग्वालियर रोड स्थित 61 वर्षीय महिला, फतेहाबाद रोड स्थित 45 वर्षीय महिला और खंदारी स्थित 39 वर्षीय युवक और दयालबाग के 60 वर्षीय व्यक्ति ने संक्रमित होने के बाद दम तोड़ दिया है। पहली बार 755 मरीज समेत कुल 15647 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर: चिकित्सक की सलाह- गर्भवती महिलाएं अपना और गर्भस्थ शिशु का रखें विशेष ध्यान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें