हॉटस्पॉट मंटोला में लोगों से घरों में रहने की अपील करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस के मामले थम नहीं रहे हैं। मंगलवार को चार और मामले सामने आए। इसके साथ जिले में अब तक 148 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए आगरा में हॉट स्पॉट बने हैं। प्रशासन ने नौ हॉटस्पॉट को बंद कर दिया गया। फिलहाल 37 एक्टिव हॉटस्पॉट है। यहां पुलिस की तैनाती की गई है।
इससे पहले प्रशासन ने 33 हॉटस्पॉट तय किए थे। सभी जगह मेडिकल, प्रशासन और पुलिस अफसर तैनात कर दिए गए हैं, जिनकी संख्या 100 से भी अधिक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके निर्देश दिए थे कि हॉट स्पॉट में सेक्टर व्यवस्था लागू की जाए। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने मंगलवार को नए हॉट स्पॉट की सूची जारी की।
हॉट स्पॉट की सूची में यह शामिल
1. आजमपाड़ा, जोगीपाड़ा
2. रंगरेजान मस्जिद
3. खारी जुम्मा फव्वारा
4. गांव मघटई
5. मरकज मस्जिद, हींग की मंडी
6. बड़ी मस्जिद, तोपखाना
7. टेंटवाली मस्जिद, वजीरपुरा
8. मदीना मस्जिद, गढ़ैया
9. छोटी मस्जिद, साबुन कटरा
10. मोहल्ला सीतानगर, रामबाग
11. सराय ख्वाजा
12. हसनपुरा, खंदौली
13. नाला मंटोला, अजमेरी खान
14. नाला नई बस्ती, धूलियागंज,
15. बाग राजपुर
16. गली चारसू गेट
17. मोहल्ला किशोरपुरा
18. झीलरा सरमायू, सैंया
19. मोहल्ला सुभाष नगर
20. मित्तल नर्सिंग होम, छिली ईंट
21. मोहल्ला बसंत विहार, कमला नगर
22. पारस हॉस्पिटल, तुलसी टॉकीज के पास
23. शाहदरा, यमुना पार
24. मोहल्ला आजाद नगर, खंदारी
25. कृपाल कॉलोनी, सीताकुंज
26. आम का पुरा, सराय जाजू
27.मोहल्ला कौशलपुर
28. गांधी नगर
29. मान सिंह पैलेस के पास विभव नगर
30. मोती कटरा, एसएन के पास
31. मोहल्ला चपेटी, राजा की मंडी
32. सेक्टर 13, आवास विकास
33. मोती कुंज, मदिया कटरा
34. मोहल्ला नया बांस
35. गढ़ा पचौरी, बाह
36. कचहरी घाट
37. छत्ता बाजार
हॉट स्पॉट में एक भी संक्रमित मिला तो सभी लोगों की जांच होगी
हॉटस्पॉट में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचेगी और आठ-दस घरों से सैंपल लेगी। अगर इनमें से एक भी सैंपल जांच में पॉजिटिव आता है तो हॉट स्पॉट क्षेत्र के सभी घरों के सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। अगर निगेटिव आया तो सिर्फ उन लोगों के ही टेस्ट होंगे जिनमें कोरोना के लक्षण होंगे। यह पूल टेस्टिंग है। इसे शहर में मंगलवार से शुरू किया गया है।
इससे यह पता चलेगा कि हॉट स्पॉट में कोई संक्रमित तो नहीं है। अगर एक भी होगा तो उससे संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा। यहां सभी लोग सख्ती के साथ घरों में रखे जा रहे हैं। जिले में 36 हॅाट स्पॉट हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि पूल टेस्टिंग शुरू हो गई है। एक -एक कर सभी हॉट स्पॉट में टीम को भेजा जाएगा।