फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान? प्रशासन के आंकड़े बता रहे कोरोना का खतरा, बच्चों से लेकर बुजुर्गों में निकला संक्रमण

Wed, 15 Apr 2020 04:45 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

14 वर्ष से कम आयु :   02 फीसदी 
14 से 24 वर्ष आयु   : 20 फीसदी
25 से 45 वर्ष आयु : 45 फीसदी
46 से 80 साल वर्ष आयु :  33 फीसदी
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में कोरोना वायरस का संक्रमण 10 साल के बच्चे से लेकर 80 साल बुजुर्ग तक में मिला है। 142 मरीजों में 20 फीसदी महिलाएं और 80 फीसदी पुरुष हैं। इनमें 14 साल के किशोर से लेकर 24 साल तक के 20 फीसदी हैं। 25 से 45 साल तक के 45 प्रतिशत है। प्रशासन की ओर से जारी आंकड़े बताते हैं कि युवाओं में भी खतरा ज्यादा है।
विज्ञापन


सोमवार रात तक कुल 2459 सैंपल लिए गए थे। इनमें से 142 पॉजिटिव मिले। इनका ही आयुवार डाटा तैयार किया गया है। आगरा के दो मरीज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें प्रशासन ने आगरा की सूची में शामिल नहीं किया है। ये दोनों नामनेर के चिकित्सक पिता-पुत्र हैं।

प्रशासन ने संक्रमण को रोकने के लिए 36 हॉट स्पॉट घोषित किए हैं। खंदौली, बाह और सैंया में संक्रमण आगरा शहर से पहुंचा जबकि सीकरी में कपड़ा कारोबारी मुंबई से लौटा था।
विज्ञापन

संक्रमितों में 50 फीसदी जमाती
ताजनगरी में सबसे ज्यादा संक्रमण जमातियों और उनके संपर्क के लोगों में पाया गया है। इनकी संख्या 70 है जो कुल मरीजों का लगभग 50 फीसदी है। दूसरे स्थान पर अस्पतालों के संक्रमित हैं। इनकी संख्या 45 है। तीसरे स्थान पर विदेश से आए 10 लोग और उनके संपर्क के हैं।

गंभीर बीमारी से पीड़ित तीन महिलाओं की जान गई 
शहर में अब तक तीन संक्रमित महिलाओं की मौत हुई। इनमें से कमला नगर की 76 वर्षीय महिला की जान संक्रमण मिलने के बाद गई। वह सांस की बीमारी से पीड़ित थीं। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। दो महिलाओं की जान पारस अस्पताल में गई।

एसएन मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि इनमें से शिकोहाबाद की महिला को फेफड़े का कैंसर था। फर्रुखाबाद की महिला को ब्रेन हेमरेज था। मृत्यु हो जाने के बाद दोनों के कोरोना सैंपल पॉजिटिव आए लेकिन मौत का कारण कैंसर और ब्रेन हेमरेज ही रहा।
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों का ज्यादा ध्यान रखें: डीएम
इन आंकड़ों पर डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि वायरस बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा प्रभावित करता है। उनका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें