आगरा में बुधवार को 15 नए मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,724 हो गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अब 128 सक्रिय मरीज हो गए हैं। जनपद में 10419 मरीज अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जनपद में रिकवरी रेट 97.15 फीसद है। वहीं अब तक 177 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। आगरा में 62,5142 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं।
इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज सोमवार को मिले। मंगलवार को 9 संक्रमित मिले, जिससे दो दिन में कुल 32 संक्रमित मिले। होली पर संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या रही। इससे पहले दिसंबर में इससे अधिक 29 मरीज एक दिन में मिले थे। तीन महीने के बाद संक्रमण की लहर इतनी तेज हुई है।
कोरोना संक्रमण में वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या में लगातार उछाल आ रहा है। मार्च के पहले पखवाड़े और दूसरे पखवाड़े के बीच संक्रमितों की संख्या एकदम बढ़ी है। सोमवार को 23 नए संक्रमित मिले तो एक मरीज की मौत हो गई। मृतक नगला वृंदावन कोटली का रहने वाला है। इसकी उम्र 50 साल है और हृदय रोग से भी पीड़ित था।
एक हजार में से 9 लोगों में मिला संक्रमण
मंगलवार को 1004 लोगों के नमूनों की जांच की गई, जिसमें से नौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें टैैगोर नगर हीराबाग में एक ही परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दयालबाग, बालूगंज, किशोरपुरा, न्यू विजय नगर कालोनी, पुष्पांजलि टावर में संक्रमित मिले हैं।
यूपी: मायके जा रही महिला से पति के सामने गैंगरेप, दस हजार रुपये और गहने लूटे, आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया
नए कंटेनमेंट जोन
आनंदपुरम कॉलोनी शाहगंज, शीतला रोड खंदारी, अयोध्या कुंज, दयालबाग, धीर नगर मारुति इस्टेट, गोबर चॉकी ताजगंज, ईदगाह कुतुलपुर, इंद्रा कॉलोनी, केबी नगर खेरिया मोड, कमला नगर, मोहनपुरा, न्यू सुभाष नगर, प्रताप नगर, रेनुका बाग कमला नगर, शिवाजी नगर, ककुआ, राज नगर फतेहाबाद, बालूगंज, जतिन ग्रीन कॉलोनी दयालबाग, नगला गोकुलचंद किशोरपुरा, पुष्पांजलि टॉवर, टैगोर नगर हीराबाग।