फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय एक्सप्रेस के चालक की सूझबूझ से टला था हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बल्लूपुर हॉल्ट के समीप ट्रैक पर खड़े बाइक रिक्शा से अंत्योदय एक्सप्रेस के टकराए जाने के मामले में फर्रुखाबाद थाने में अज्ञात बाइक रिक्शा स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, एक्सप्रेस के चालक की सूझबूझ से हादसा टलने पर चालक को रेलवे ने प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन

इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को बल्लूपुर स्टेशन के समीप अनाधिकृत रूप से रेल ट्रैक पर खड़े बाइक रिक्शा से अंत्योदय एक्सप्रेस का इंजन टकरा गया। चालक की सूझबूझ रही कि कोई हादसा नहीं हुआ, न ही ट्रेन को कोई क्षति पहुंची। उन्होंने बताया कि बाइक रिक्शा स्वामी के खिलाफ फर्रुखाबाद आरपीएफ कार्रवाई कर रही है। फर्रुखाबाद आरपीएफ प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक रिक्शा स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। दुर्घटना के बाद से बाइक के पुर्जे इस हालत में हो गए कि उस पर कोई नंबर भी नहीं दिख रहा। कोशिश की जा रही है कि जल्द बाइक रिक्शा स्वामी की तलाश कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें