मैनपुरी। कोरोना वायरस अभी हारा नहीं है, इससे बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाएं और मास्क जरूर पहनें। आपकी जरा सी लापरवाही आपके साथ-साथ आपके परिवार, रिश्तेदार और समाज को खतरे में डाल सकती है। इसलिए जरूरी है कि हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी शासन प्रशासर की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करने के लिए प्रेरित करें। आपकी एहतियात ही आपको कोरोना के संक्रमण से बचाएगी।
हमें गलती नहीं करनी है
कोरोना से लड़ाई पूरा विश्व लड़ रहा है। आपकी एक गलती आपको और समाज को खतरे में डाल सकती है। इसलिए ध्यान रहे हमें गलती नहीं करनी है। घर से तभी बाहर निकलेंगे जब बहुत जरूरी होगा। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करेंगे और सामाजिक दूरी का पालन।
-हरिहरानंद महाराज, महामंडलेश्वर श्री एकरसानंद आश्रम
हम जीतेंगे इस लड़ाई को
लड़ाई कोई भी हो, जीत तभी होती है जब मिलकर लड़ी जाए। कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग हमें मिलकर लड़नी है, जीत तभी होगी। मास्क लगाकर, सामाजिक दूरी का पालन करके और घर पर रहकर हम इस लड़ाई का हिस्सा बन सकते हैं।
-अभिनाश सिंह, ज्ञान गुरुद्वारा साहिब
सभी लोग मास्क लगाएं
लोगों से मेरी अपील है कि सभी लोग मास्क लगाए और सामाजिक दूरी का पालन करें। आपकी सावधानी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोक सकती है। बिना मास्क लगाए कुछ भी हो जाए घर से बाहर नहीं निकलें और दूसरों को भी जागरूक करें।
-हासिम जमाल, सज्जादानशीं, छोटी खानकाह
अभी हारा नहीं है कोरोना
कोरोना वायरस अभी हारा नहीं है। इसलिए अलर्ट रहें और सरकार की गाइड लाइन का पालन करें। घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं। सामाजिक दूरी का पालन करें। जितना संभव हो यात्रा करने से बचें और घर में ही रहें।
-अनीश जैकब, पादरी
विश्व पर कोरोना वायरस एक संकट बनकर आया है। इस महामारी से हम सभी को लड़ना है। खुद की सुरक्षा के साथ साथ दूसरों की भी रक्षा करनी है। इसलिए बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
-अमर साहेब, महंत कबीर आश्रम