फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में एसडीएम के चालक की मौत, कोरोना जांच को भेजा गया सैंपल, रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 05 Jun 2020 12:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एटा के जिला अस्पताल में एक युवक मौत हो गई। युवक जलेसर तहसील के एसडीएम का चालक था। कोरोना की आशंका पर उसको गुरुवार की शाम सेंट मेरिस क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया था। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह क्वारंटीन सेंटर में उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

युवक शुगर का मरीज था। कोरोना के लक्षण महसूस होने पर क्वारंटीन किया गया था। वहीं से उसका सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उसका अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


जिले में अब तक 48 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सात मरीज गुरुवार को मिले। अब तक तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 10 ठीक हो गए हैं। बाकी मरीजों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें