फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस, दो डॉक्टर और आठ स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल भेजे

विज्ञापन
09एमएनपी-17-भोगांव नवोदय विद्यालय का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी अशोक कुमार व सीएमओ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहता है। पहले पंजाबी कॉलोनी निवासी संक्रमित युवक की मौत के बाद तीन डॉक्टर सहित 13 स्वास्थ्यकर्मियों की जांच कराई गई। अब आवास विकास निवासी कोरोना संक्रमित महिला को उपचार देने और देखभाल करने वाले महिला अस्पताल के सीएमएस और दो डॉक्टरों सहित 11 स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

आगरा से लौटी शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। आगरा में सिपाही के पद पर तैनात भाई के पॉजिटिव आने के बाद महिला को मैनपुरी आने पर जिला महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। यहीं से जांच के लिए महिला का सैंपल भेजा गया था। महिला गर्भवती थी। उसकी देखरेख सीएमएस डॉ. एके पचौरी, डॉक्टर सपना सिंह और डॉ. आरके सिंह के अलावा जिला अस्पताल के आठ अन्य कर्मचारियों ने महिला की देख रेख की थी। शनिवार को सभी 11 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए।
विज्ञापन

सीएमएस और डॉक्टर किसी में भी करोना जैसे लक्षण नहीं हैं, फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें