फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

103 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे

विज्ञापन
17एमएनपी-09-बजाजा बाजार में स्क्रीनिंग के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम जानकारी लेते हुए - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। जिले में किसी प्रकार से कोरोना पॉजिटिव की जांच में लापरवाही न हो इसके लिए पॉजिटिव निकले लोगों के संपर्क में आने वालों की लगातार जांच कराई जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 103 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए संदिग्ध व एंबुलेंस चालक व ईएमटी सहित कुल 47 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि शुक्रवार को संदिग्ध व एंबुलेंस चालक व ईएमटी सहित 56 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए। एसडीएम सुधीर कुमार और सीओ प्रयांक जैन ने एंबुलेंस चालक व ईएमटी के अभिलेखों की जांच की। वहीं डॉ. राकेश कुमार की देख रेख में सैंपल निकलवाए गए। सीओ ने क्वारंटीन हाउस की सुरक्षा और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें