फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बढ़ाया गया हॉटस्पॉट का दायरा, शासन रखेगा सीधी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमित लोग मिलने के बाद बनाए गए हॉटस्पॉट का अब दायरा बढ़ाया जा रहा है। साथ ही कैमरों को वाईफाई से जोड़ दिया जाएगा। इससे सीधे शासन स्तर से इन क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

नगर में हॉटस्पॉट क्षेत्र का दायरा बढ़ाने पर जिला प्रशासन पहले से ही विचार कर रहा था। शुक्रवार शाम को गली जौरा-भौरा एवं बड़ी होली के इलाके को हॉटस्पॉट के दायरे में जोड़ने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार सुबह इन दोनों ही इलाकों को सील कर दिया गया और पुलिस की सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
इसके अलावा शासन से बृहस्पतिवार शाम को जिला प्रशासन को हॉटस्पॉट एरिया के सीसीटीवी कैमरे वाईफाई से जोड़ने के निर्देश मिले। इसके बाद रातों रात प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरों को वाईफाई से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी। शासन की मंशा थी कि वे हॉटस्पॉट एरिया की सीधी निगरानी कर सके।
विज्ञापन

गोयती गांव और नगला अब्दाल में भी इसी तरह व्यवस्थाएं कायम की गई हैं। तीनों ही हॉटस्पॉटों पर मजिस्ट्रेट कड़ी निगरानी कर रहे हैं। जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले, एडीएम अजय श्रीवास्तव, एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने इन सभी हॉटस्पॉटों का निरीक्षण किया और सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
शहर के हॉटस्पॉट इलाके का दायरा बढ़ाया गया है। गली जौरा भौरा और बड़ी होली के एरिया को हॉटस्पॉट में शामिल किया गया है। सीसीटीवी कैमरों को वाईफाई से जोड़ दिया गया है। यहां के रास्ते सील कर दिए गए हैं।- ललित कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें