फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
16एमएनपी-18-करहल में संपूर्ण लॉकडाउन के बीच मौजूद पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा के पारस हॉस्पिटल से उपचार कराकर लौटे लोगों व उनके परिजनों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने लगे हैं। शहर के मोहल्ला बंशीगोहरा और करहल में दो लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या पांच हो गई है। वहीं जिलाधिकारी ने खुद ऐसे लोगों से सामने आने की अपील की है जो हाल ही में पारस हॉस्पिटल से इलाज कराकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन

पारस हॉस्पिटल से उपचार कर लौटे 17 लोगों की सूची जिला प्रशासन को प्राप्त हुई थी। सूची में शामिल लोगों और उनके परिजनों को भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजकर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे थे। बुधवार की देर रात आई जांच रिपोर्ट में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक शहर के मोहल्ला बंशीगोहरा का निवासी है, जो अपनी पत्नी को पारस हॉस्पिटल आगरा में उपचार दिलाने गया था। वहीं करहल निवासी युवक पारस हॉस्पिटल आगरा में काम करता था। अचानक दो और लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अब प्रशासन कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।
पूर्व में तीन जमातियों में मिला था संक्रमण
पूर्व में जिले में घिरोर से हिरासत में लिए गए तीन जमातियों में पांच अप्रैल को कोरोना वायरस के लक्षण मिले थे। जिन्हें दो चरणों की जांच के बाद भोगांव सीएचसी स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। यहां आगरा के भी आठ कोरोना संक्रमित भर्ती हैं।
विज्ञापन

दोनों को सीएचसी भेजा गया
बुधवार की रात में ही जिले में नए मिले दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों को क्वारंटीन हाउस भोगांव से सीएचसी भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। दोनों की अगले चरण की जांच के लिए सैंपल लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें