16एमएनपी-04- कोरोना वायरस के बीच महिला पुलिस कर्मी अपने बच्चे के साथ धूप में सड़क पर ड्यूटी देते हुए
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लॉकडाउन में यूं तो पूरा पुलिस महकमा अपना फर्ज निभाने में जुटा हुआ है। लेकिन एक महिला पुलिसकर्मी ऐसी भी हैं, जो न केवल नौकरी का फर्ज निभा रही हैं, बल्कि एक मां की ममता का भी पूरा ध्यान रख रही हैं।
शहर के बाईपास रोड पर एक महिला कांस्टेबल की ड्यूटी चेकिंग में लगाई गई है। महिला कांस्टेबल के बच्चे की उम्र महज एक साल है। ऐसे में उसे घर पर छोड़ना भी संभव नहीं। लिहाजा इस महिला कांस्टेबल ने दोनों फर्ज एक साथ निभाने की ठान ली। 25 मार्च से लगातार वह 12 घंटे ड्यूटी कर रही हैं। इस दौरान बच्चा भी साथ ही रहता है। चिलचिलाती धूप में बच्चा कई बार परेशान हो जाता है, लेकिन फर्ज के आगे एक मां का दिल फिर भी नहीं पसीजता है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने अपना नाम प्रकाशित न करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वे देश के लिए बस अपना फर्ज निभा रही हैं।