03एमएनपी-12-स्टेशन रोड पर आवास स्थित बगीचे में लगे गुलाबों की कटाई करते उद्योगपति सुनील वर्मा उर्फ ?
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लॉकडाउन ने उद्योगपतियों की दिनचर्या ही बिगाड़ दी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उद्योगपति पूरा समय घर में ही बिता रहे हैं। कोई बच्चों के साथ टीवी देखकर समय गुजार रहा है, तो कोई अपने शौक मनोयोग के साथ पूरे कर रहा है। इसके बीच वह परिवार में भी सामाजिक दूरी बनाए रखने पर जोर दे रहे हैं। लंबे समय के बाद परिवार केे साथ अपने व्यवसाय से जुड़ी चर्चा भी कर रहे हैं। सभी को चिंता यह है कि कोरोना से आखिर देश बचेगा कैसे। लॉकडाउन का पालन करते हुए उद्योगपति परिवार के सदस्यों को सुरक्षा संबंधी उपाय अपनाने की सलाह देने से नहीं चूक रहे हैं।
बागवानी में दे रहे हैं ध्यान
स्टेशन रोड निवासी उद्योगपति सुनील वर्मा लालू इन दिनों अधिकांश समय घर में लगाई गई बागवानी को ही दे रहे हैं। सुबह और शाम को चार-चार घंटे का समय पौधों की देखभाल करने में गुजारते हैं। दिन में टीवी देखकर और अखबार पढ़कर कोरोना संबंधी जानकारी करने में समय गुजर जाता है।
फोन पर ही सुन रहे हैं व्यापारियों की व्यथा
आगरा रोड निवासी उद्योगपति अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद केे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुमंत कुमार गुप्ता लॉकडाउन के चलते घर पर हैं। सुबह से ही व्यापारियों के आने वाले फोन पर उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। अखबार पढ़ने के बाद वह टीवी पर कोरोना के संबंध में देश दुनिया की खबरें जानते हैं। तनाव कम करने के लिए टीवी पर पिक्चर भी देखते हैं।