फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गलत संदेश पहुंचा सकता है जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर अपुष्ट भ्रामक संदेश आ रहे हैं। ऐसे लोगों से पुलिस-प्रशासन सख्ती के साथ निपटेगा।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण को रोके जाने के लिए देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग लगातार अपने कार्य में जुटे हैं लेकिन कुछ लोग सिर्फ अफवाह फैलाने का काम ही कर रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर तमाम तरह की आधारहीन खबरें सामने आ रहीं हैं। ऐसे लोगों पर अब सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। एसपी अजय कुमार पांडेय और एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि कोरोना से संबंधित अपुष्ट और भ्रामक जानकारी किसी भी हाल में पोस्ट न करें। अन्यथा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जेल भी जाना पड़ सकता है, इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें