फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से हुई मौत तो प्रधान और सचिव होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहरी क्षेत्र में जहां प्रशासन ने नगर पालिका और नगर पंचायत को खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब ग्रामीण अंचल में प्रधान और सचिव खाद्य पदार्थ की आपूर्ति सुनिश्चित कराएंगे। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में लॉकडाउन के चलते लोगों पास सामान की समस्या होने लगी है। इसे देखते हुए शासन ने आपूर्ति सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं। आदेश के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने भी पत्र जारी कर दिया है। इसमें कहा है कि ग्रामीण अंचल में ग्राम प्रधान और सचिव लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं। अगर कहीं भी भूख के चलते मृत्यु हुई तो प्रधान और सचिव ही जिम्मेदार होंगे। इसके लिए उन्हें गरीब परिवारों को आटा, दाल, चावल, सब्जी, मसाले व तेल आदि सामान उपलब्ध कराना होगा। वहीं पांच हजार रुपये का सामान खरीदकर भी रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें