सीसीटीवी से होगी निगरानी
जब टीका लगेगा, तब वैक्सीन कैरियर बॉक्स में बॉइल रहेंगी। इसके लिए 5000 वैक्सीन कैरियर बॉक्स का इंतजाम किया गया है। बूथों पर पुलिस की निगरानी में एक दिन पहले ही वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। वैक्सीन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखी जाएंगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।
सीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में लगे स्टाफ को टीका लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी। व्यक्ति को जिस कंपनी का टीका लगेगा, उसी कंपनी की दूसरी डोज 28वें दिन लगाई जाएगी।
दो से आठ डिग्री पर रखी जाएगी
टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि कोरोना वायरस की वैक्सीन भी अन्य टीके की तरह ही है। वैक्सीन की बॉइल को दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान में रखा जाएगा। इसके लिए आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर पर आवश्यक तापमान तय कर दिया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।