फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में कोरोना का टीका हुआ खत्म, वापस लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला में एक बार फिर कोरोना के टीकों का अभाव हो गया है। कोविशील्ड की एक भी डोज नहीं बची है। जिससे लोगों को बिना टीका लगवाए वापस लौटना पड़ा। मात्र 1452 लोगों को ही टीका लग सका।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन की कमी को देखते हुए शहर में जिला अस्पताल, अशोक नगर अस्पताल, पवसरा स्वास्थ्य केंद्र, बिड़ला अस्पताल, महिला स्पेशल के अलावा सोरों, सहावर, अमांपुर, गंजडुंडवारा, पटियाली, सिढ़पुरा स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। कोविशील्ड की डोज समाप्त हो जाने से लोग टीकाकरण केंद्रों से वापस लौट गए। लोगों को दूसरी डोज भी नहीं लग सकी। 45 प्लस के 110 लोगों को पहली तथा 343 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। जबकि 18 प्लस के 999 लोगों को पहली डोज लगाई गई।
विज्ञापन

टीका की पहली डोज लगवाने के लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध न होने से वापस लौटना पड़ा- गीता गुप्ता अमांपुर
टीका की दूसरी डोज डोज का मैसेज आया था। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर बोर्ड पर वैक्सीन नहीं होने की सूचना लिखी हुई थी। - पूजा कुमारी, अमांपुर
जिला में कोविशील्ड वैक्सीन की एक भी डोज नहीं बची है। अब वैक्सीन आने के बाद ही टीकाकरण शुरू किया जाएगा। - डा. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें