फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 4,746 वादों का किया गया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। शुभारंभ जनपद न्यायाधीश दिवेशचंद्र सामंत ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अदालत में 4,746 वाद निस्तारित हुए और 2,08,76,049.86 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट हुआ।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश और प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रमेश सिंह ने 7- 7 वाद निस्तारित किये। संजय कुमार, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण संजय कुमार ने 17 वाद निस्तारित कर 78,40,000 रुपये मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में एवार्ड किये। अपर जिला जज प्रथम विजेश कुमार ने 1, अपर जिला जज कक्ष संख्या 6 गजेंद्र ने 4, अपर जिला जज कक्ष संख्या 2 धीरेंद्र कुमार ने 92 वाद निस्तारित किये। अपर जिला जज, गगन कुमार भारती ने 1, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह ने 900, वाद निस्तारित कर 2,28,080 रुपये अर्थदंड वसूला। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) मीनाक्षी सोनकर ने 10 वाद, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाहिद सुल्तान ने 26 वाद, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रथम प्रांची अग्रवाल ने 5 वाद, प्रधान मजिस्ट्रेट ग्राम न्यायालय पटियाली अर्पित पवार ने 23 वाद, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुप्रिया ने 97 वाद, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) द्वितीय अलका ने 22 वाद निस्तारित कर 320 रुपये अर्थदंड बसूल किया। प्रशासनिक/राजस्व न्यायालय के अधिकारीगण ने जिलाधिकारी के निर्देशन में 3306 वाद निस्तारित किये। बैंकों द्वारा 217 मामले निस्तारित कर 1,07,38,745.40 रुपये की समझौता धनराशि रिकवरी की गयी। बीएसएनएल द्वारा 11 मामले निस्तारित कर 25,175 रुपये की धनराशि की रिकवरी की गई। इस दौरान जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव नितिशा सिंह, बार एसोसिऐशन अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा, सत्येंद्र पाल सिंह एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें