सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की दूसरी डोज के लिए कोविशील्ड की 22000 डोज और भेज दी हैं। अब 18,901 कर्मचारियों के दोनों डोज का भंडारण हो गया है। बची हुई डोज को दूसरे चरण के टीकाकरण में उपयोग किया जाएगा।
शनिवार को 22,000 डोज स्वास्थ्य विभाग को मिल गईं। इसमें से 20,030 डोज राज्य स्वास्थ्य कर्मचारियों और 890 डोज केंद्रीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए हैं। 1000 डोज वायु सेना के लिए दी गई हैं। इनके वितरण के बाद भी 80 डोज बचेंगी, जिसको जिला वैक्सीन भंडारण गृह में सुरक्षित रखा जाएगा। कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने के बाद बचीं डोज का दूसरे चरण में पुलिस, प्रशासन और नगर निगम कर्मचारियों के टीकाकरण में इस्तेमाल होगा।
उचित तापमान पर रखा है
22 हजार डोज और मिली हैं। इनको जिला टीका भंडारण गृह में उचित तापमान पर रखा गया है। अब 18,901 कर्मचारियों की दोनों डोज के बाद भी अतिरिक्त डोज हैं। इनको चरणबद्ध टीकाकरण में उपयोग किया जाएगा
- डॉ. संजीव वर्मन, जिला टीकाकरण प्रभारी