25 बूथों पर पहुंचाई गईं 407 वाइल
25 बूथों पर वैक्सीन की 407 वाइल गुरुवार को पहुंचा दी गईं। एक वाइल से 10 कर्मचारियों को डोज लगेगी, इस तरह 370 वाइल से 3700 लोगों को डोज लगेगी। हर बूथ के लिए एक-एक वाइल अतिरिक्त रहेगी, इस तरह 37 वाइल अतिरिक्त दी जाएंगी। यही व्यवस्था 28 और 29 जनवरी के लिए भी रहेगी। इन तीन दिनों में कुल 11,100 को टीका लगेगा, इसमें वैक्सीन की 1110 वाइल लग जाएंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि हर बूथ के लिए वैक्सीन की 11 वाइल गुरुवार को भेज दी गई हैं। पहले दिन के टीकाकरण से छूटे 239 कर्मचारियों को भी नई सूची में शामिल किया गया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।