फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : टीकाकरण ने कर दी कोरोना की तीसरी लहर कमजोर

Thu, 31 Mar 2022 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जिला में कोरोना की पहली लहर मार्च 2020 में आई थी। इस समय तक टीका बना नहीं हुआ था, जिससे जिला में 1958 लोग कोरोना की चपेट में आ गए। टीका न लगने का असर दूसरी लहर में भी रहा।
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की लहर बार-बार आ रही है। कोरोना की तीसरी लहर के कमजोर रहने के पीछे टीकाकरण को अहम कारण माना जा रहा है। ऐसे में यदि बच्चों को टीका नहीं लगवाया तो उनके लिए खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन


जिला में कोरोना की पहली लहर मार्च 2020 में आई थी। इस समय तक टीका बना नहीं हुआ था, जिससे जिला में 1958 लोग कोरोना की चपेट में आ गए। टीका न लगने का असर दूसरी लहर में भी रहा। इस लहर में 2292 लोग कोरोना की चपेट में आए और 132 लोगों की जान चली गई। काफी दिनों तक इस लहर का असर बना रहा। लेकिन इस लहर के बाद टीकाकरण अभियान शुरू हो गया।

लोगों ने भी तेजी से टीके लगवाए। जिसका असर तीसरी लहर में देखने को मिला। इस लहर में जिला में मात्र 672 लोग ही कोरोना की चपेट में आए। सरकार द्वारा कोरोना की चपेट में आने से बचाने के लिए इस समय 12 से 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है, लेकिन बच्चों के टीकाकरण में अभी अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही, जिससे चौथी लहर आने पर बच्चों के लिए खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


यूरोपीय देशों और चीन में कोरोना तेजी से फैल रहा है। ऐसे में चौथी लहर का खतरा बना हुआ है। टीकाकरण के माध्यम से ही कोरोना का खतरा कम हो सकता है। - डा. अनिल कुमार सीएमओ
बच्चों को कोरोना का टीकाकरण की रफ्तार अभी काफी धीमी चल रही है। बच्चों को टीका लगाने के लिए सरकारी स्कूलों में टीके लगवाने शुरू कर दिए हैं।- डा. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें