फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: दो शिक्षक और मेडिकल छात्रा सहित आठ नए संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए 36

Mon, 25 Apr 2022 05:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में पिछले आठ दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण के नए मरीज मिल रहे हैं। जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। सोमवार को प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 1985 सैंपल की जांच में आठ नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दो शिक्षक, एक मेडिकल छात्रा, व्यापारी और नौ साल की बच्ची समेत आठ नए संक्रमित सोमवार को मिले हैं। अब जिले में कोरोना सक्रिय मरीज 36 हो गए हैं। नए मरीजों में दो ऐसे हैं जो ट्रेस नहीं हो पाए। रैपिड रिस्पांस टीम को वे घर पर नहीं मिले। उनकी तलाश की जा रही है। रविवार को मिले 15 संक्रमितों के संपर्क में आए 52 लोगों के नमूने लिए गए हैं।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को पिछले 24 घंटे में 1985 लोगों की जांच की गई। इनमें आठ नए मरीज मिले हैं। कुल सक्रिय मरीज 36 हो गए हैं। छह मरीज ठीक भी हुए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 36,218 हो गई है। इनमें 465 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 35,717 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

इन इलाकों में मिले नए मरीज 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मोती कटरा निवासी 61 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर और ताजनगरी निवासी 35 वर्षीय शिक्षिका संक्रमित मिली हैं। गांधी नगर निवासी 41 वर्षीय व्यवसायी, फतेहाबाद रोड निवासी 46 वर्षीय महिला, दयालबाग निवासी 56 वर्षीय महिला और कमला नगर निवासी नौ साल की बच्ची भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। मुरादाबाद से ताजमहल घूमने आई 20 वर्षीय मेडिकल छात्रा में भी वायरस मिला है। 

सीएमओ ने बताया कि खंदारी निवासी 35 वर्षीय महिला और ताजनगरी की 35 वर्षीय शिक्षिका घर पर नहीं मिली हैं। रैपिड रिस्पांस टीम को सत्यापन के लिए भेजा था। इनकी तलाश हो रही है। उन्होंने बताया कि लोग जांच के दौरान लोग गलत नाम पते दर्ज करा रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध महामारी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। सही सूचनाएं दर्ज कराएं। लक्षण महसूस होने पर जांच जरूर कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें