अनलॉक में शादी के पंजीकरण घट गए हैं। लॉकडाउन से पहले मार्च में जहां 151 शादियां पंजीकृत हुईं, वहीं अनलॉक के बाद पांचों उप निबंधक दफ्तरों में सिर्फ 60 शादियां रजिस्टर हो सकी हैं।
सदर तहसील में पांच उप निबंधक दफ्तर हैं। आठ जून से यहां बैनामा व पंजीकरण कार्य शुरू हो चुका है। लेकिन शादी पंजीकरण कराने वालों में 60 प्रतिशत की कमी आई है। सदर तहसील के अधिवक्ता एसपी सिंह धाकरे ने कहा कि लॉकडाउन में शादियां नहीं हुई। इस वजह से पंजीकरण कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी-फरवरी में जो शादियां हुई थी, उनके पंजीकरण मार्च में लोगों ने करा लिए थे।
आगराः किशोर की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, लाश मिलने से मची सनसनी
पासपोर्ट वाले कराते हैं पंजीकरण
उप महानिरीक्षक स्टांप एमके सक्सेना ने कहा कि शादी का पंजीकरण सभी के लिए अनिवार्य है। लेकिन जिन्हें पासपोर्ट बनवाना होता है ऐसे लोग पंजीकरण के लिए अधिक आवेदन करते हैं। 100 रुपये के स्टांप पर शपथ पत्र देकर शादी के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है।