कासगंज जागरूकता बेअसर, नहीं दिख रही संजीदगी खबर से संबंधित फोटो बस स्टैंड दृश्य 1- बस में बिना मास्
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना संक्रमण का खतरा तेजी के साथ बढ़ रहा है। नित नए मामले मिल रहे हैं, लेकिन लोगों में संजीदगी नहीं दिख रही है।
स्वास्थ्य विभाग की सलाह है कि यदि संक्रमण से बचना है तो संजीदगी दिखानी होगी। इस सलाह का लोगों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। तभी तो शहर से लेकर बाजार का काम हो या यात्रा, लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। सामाजिक दूरी भी नहीं बना रहे। दो दिन में जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने लोगों से अपील की है कि वे संक्रमण की गाइडलाइन का पालन करें।
रेलवे स्टेशन-
रेलवे स्टेशन पर यात्रा के दौरान लोग कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। टिकट विंडो हो या प्लेटफॉर्म। कहीं भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं है और मास्क भी नहीं लगाया जा रहा है। इस लापरवाही से जान को खतरा है। क्योंकि कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है।
बस स्टैंड-
दृश्य 1- बस स्टैंड पर भीड़ का आलम रहता है। कासगंज से मथुरा, बरेली, दिल्ली, आगरा की ओर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। बुधवार को आगरा से आने वाली बस से उतरने वाले यात्री भी मास्क नहीं लगाए थे और बरेली की ओर यात्रा करने वाले यात्री भी बिना मास्क के थे।
बस स्टैंड पर बस का इंतजार करने वाले यात्री खतरे को लेकर बिल्कुल चिंतित नहीं थे। बस में बैठने के लिए 5 यात्री एक साथ गुजर रहे थे। किसी के मुंह पर मास्क नहीं था। लोगों की यह लापरवाही उनकी सेहत पर भारी पड़ सकती है।
- लोगों को गंभीरता दिखानी होगी। जब तक लोग स्वयं जागरूक नहीं होंगे तब तक संक्रमण की रोकथाम कैसे संभव होगी। कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन का सभी लोग पालन करें। - डा. अनिल कुमार, सीएमओ।