होम आइसोलेशन में रखकर दी जा रही दवाएं
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में लोगों को कोरोना के अनुरूप व्यवहार करना चाहिए। सभी लोग बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर दो गज दूरी का पालन करें। कोरोना के लक्षण दिखें तो जांच जरूर कराएं। उन्होंने बताया कि अच्छी बात यह है कि अभी तक किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ा है। होम आइसोलेशन में रखकर ही दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मार्च में आठ मरीज मिले, अप्रैल में अब तक 65
मार्च 2023 में आठ मामले सामने आए थे। 23 मार्च को पहला मामला सामने आया था। विजय नगर कॉलोनी के रहने वाले 42 वर्ष के व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वहीं, अप्रैल में अब तक 65 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 62 मामले आगरा जिले के और तीन मामले बाहर के हैं। इस वर्ष की बात की जाए तो 23 मार्च के पहले 12 जनवरी को दो अमेरिकी पर्यटकों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। दोनों दल के साथ ताजमहल देखने आए थे।
कब-कब कितने मिले संक्रमित
- 23 मार्च -01
- 25 मार्च -01
- 26 मार्च -01
- 27 मार्च -01
- 29 मार्च -01
- 31 मार्च -03
- 01 अप्रैल -02
- 02 अप्रैल -01
- 03 अप्रैल -08
- 04 अप्रैल -01
- 05 अप्रैल -06
- 06 अप्रैल -04
- 07 अप्रैल -02
- 08 अप्रैल -08
- 09 अप्रैल -03
- 10 अप्रैल -05
- 11 अप्रैल -25