मैनपुरी। जिले में मंगलवार को युवती सहित तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले। युवती को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। संक्रमित दो लोगों को भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में उपचार दिया जा रहा है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 213 हो गई है। 136 लोगों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया है।
71 मरीजों का उपचार चल रहा है, जबकि छह लोगों की मौत हो चुकी है। शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी एक युवती पिछले कुछ दिनों से मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती है। सैफई में ही उसकी कोरोना जांच कराई गई थी, जो पॉजिटिव निकली है। सूचना मिलने पर प्रशासन ने उसके घर के लिए जाने वाली गली को सील कर दिया।
संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे। कस्बा बेवर के गांव कुडरी निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित निकला है। युवक हाल ही में गुरुग्राम से लौटा था। युवक को आइसोलेशन वार्ड भोगांव में भर्ती कराया गया है।
जबकि उसके परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दोनों क्षेत्रों में पहुंचकर स्क्रीनिंग की। वहीं आवास विकास निवासी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से एक युवक कोरोना पॉजिटिव हुआ है। इसे भोगांव आइसोलेशल वार्ड में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र को सील कर दिया है।
हाईलाइर्ट्स
213 लोग जिले में अब तक मिले हैं कोरोना संक्रमित
136 लोग उपचार लेकर हो चुके हैं ठीक
71 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है उपचार
06 कोरोना संक्रमितों लोगों की जिले में हो चुकी है मौत