फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी के समाधान दिवस में पहुंचे दो फरियादियों सहित चार संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। किशनी तहसील आयोजित समाधान दिवस में मंगलवार को पहुंचे दो शिकायतकर्ता सहित जिले में चार कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3798 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 3670 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 74 की मौत हो चुकी है। 54 संक्रमितों का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को किशनी तहसील में चल रहे समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचे गांव खरगपुर हरचंदपुर और तरिहा रामनगर निवासी दो शिकायतकर्ता कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा जिले में अस्थाई रूप से रह रहे फतेहपुर और फिरोजाबाद निवासी दो लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए।
सीएमओ के निर्देश पर सभी को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने सभी चिकित्साधिकारियों को जांच जारी रखने के निर्देश दिए हैं। सीएचसी कुरावली पर 155 लोगों की जांच कराई गई। 103 लोगों की जांच एंटीजन कार्ड से हुई जबकि 52 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा भेजे गए।
विज्ञापन

तहसील कराई गई सैनिटाइज
किशनी में समाधान दिवस में एंटीजन कार्ड से जांच में दो शिकायतकर्ता कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दोनों को होम आइसोलेट किया गया। एसडीएम के निर्देश पर तहसील परिसर को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें