फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: ताजनगरी के लिए राहत की खबर, रोज 30 लोग दे रहे 'वायरस' को मात

Mon, 26 Oct 2020 04:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताजनगरी के लिए राहत की खबर है। जिले में रोज 30 लोग कोरोना वायरस को मात दे रहे हैं। अक्तूबर के 23 दिनों में 701 लोग ठीक हो चुके हैं। ठीक होने की दर 92 फीसदी के करीब पहुंच गई है। सितंबर के मुकाबले यह 6.91 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन


अक्तूबर के 23 दिन में कोरोना के 1135 मामले आए हैं। एक अक्तूबर को संक्रमण के 5808 मामले थे और इनमें से 754 मरीजों का इलाज चल रहा था। मरीजों के ठीक होने की दर 84.81 प्रतिशत थी। 23 अक्तूबर की बात करें तो कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6943 पहुंच गई हैं, लेकिन 701 मरीज ठीक भी हुए।


इनमें से अभी 434 मरीज ही संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। ठीक होने की दर 91.72 प्रतिशत पहुंच गई है। इस तरह से इन 23 दिन में कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने की दर 6.91 फीसदी बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 दिन में 13 मरीजों की हुई मौत

अक्तूबर के इन 23 दिनों में संक्रमण के कारण 13 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। इसमें 70 फीसदी से अधिक मृतकों की उम्र 60 साल से अधिक थी। चिकित्सकों ने बताया कि इन मृतकों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, किडनी समेत अन्य बीमारियां भी पाई गईं।

बीते महीने से कम मिल रहे मरीज

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि बीते महीने कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों के बीच अब मरीज कम मिल रहे हैं। इससे संक्रमितों के ठीक होने की दर बढ़ गई है। उम्मीद है कि अभी और संक्रमण के मामले और कम होंगे।

अभी किसी तरह की ढिलाई न बरतें

आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी ने कहा कि संक्रमण के मामले कम मिलना राहत की बात है, लेकिन लोगों से अपील है कि अभी ढिलाई न बरतें और मास्क लगाकर ही बाहर जाएं। सावधानी बरतने से चिकित्सकों को आसानी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें