पुलिस के अनुसार, सटोरियों को प्ले स्टोर या अन्य तरीके से मोबाइल एप डाउनलोड कराया जाता है। इसके बाद दिल्ली, जयपुर और मुंबई में बैठे सरगना पांच से दस हजार रुपये की वसूली करते हैं। इसके लिए लेन-देन ऑनलाइन ई वालेट से किया जाता है। एप के सरगना लॉगिन आईडी और पासवर्ड देते हैं। सदर पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजे आरोपी सटोरिये जयपुर और दिल्ली के सरगना के संपर्क में थे, जबकि कमला नगर में पकड़े सटोरिये मुंबई के सरगना के संपर्क में थे।
ये पकड़े जा चुके हैं सटोरिये
थाना कमला नगर पुलिस एक महीने में शैलेंद्र, मनीष, विवेक अग्रवाल, धीरेंद्र पांडेय, गौरव पाराशर, सौरभ तिवारी, शशांक सारस्वत, दिलशाद, सुनील, इरसाद, यूनिस, दीपक, विवेक को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। थाना सदर पुलिस ने राजेश, धनन्जय, सुनील कुमार, मदनमोहन और अनूप को गिरफ्तार किया था। इनमें से आधे से ज्यादा मोबाइल एप से सट्टा लगा रहे थे।