फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबरः ताजनगरी में कोरोना वायरस के साथ ठीक होने की दर भी बढ़ी, जांच में 32वां शख्स पॉजिटिव

Fri, 14 Aug 2020 10:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • जांच में हर 32वां शख्स संक्रमित
  • हर 100 में से 80 हो रहे ठीक
विज्ञापन
लोगों के स्वास्थ्य की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में संक्रमण के साथ ठीक होने की दर भी बढ़ रही है। सैंपल की जांच में हर 32वां शख्स संक्रमित निकल रहा है। मई में हर 14वां सैंपल पॉजिटिव था। ठीक होने की दर 80 फीसदी हो गई है। यह दो महीने पहले मात्र 50 फीसदी थी।
विज्ञापन


शहर में संक्रमण तीन मार्च को सामने आया था। मार्च के महीने में सिर्फ आठ ही लोग संक्रमित थे। एक भी मृत्यु नहीं हुई थी। अप्रैल और मई में तेजी से मरीज बढ़े। जून में रफ्तार धीमी हुई तो जुलाई में तेज हो गई। डेढ़ हजार से ज्यादा मरीज हो गए थे। अगस्त में भी इसमें कमी नहीं आई है। पिछले तीन दिन में 100 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं।

इस बीच सैंपल जांच की रफ्तार भी तेज हुई है। अब तक 73,713 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 2,245 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें ठीक होने के बाद 1797 डिस्चार्ज हुए हैं। 102 लोगों की मौत हुई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि सैंपल की संख्या बढ़ाई गई है। अच्छी बात यह है कि आगरा में रिकवरी दर बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

285 कंटेनमेंट जोन हुए बंद
एक तरफ मरीज बढ़ रहे हैं, दूसरी तरफ कंटेनमेंट जोन कम हो रहे हैं। बृहस्पतिवार तक 285 कंटेनमेंट जोन बंद हो गए। 155 जोन एक्टिव हैं, इनमें नए मरीज निकल रहे हैं। आगरा में कुल 440 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।

ये भी पढ़ें- खुशखबरः मेट्रो यार्ड का रास्ता साफ, शिफ्ट की जाएगी पीएसी, प्रशासन की टीम ने किया मुआयना

लगातार मिल रहे मरीज
गौरतलब है कि गुरुवार को ताजनगरी में 36 नए मरीज और मिले थे। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,245 पहुंच गया है। डीएम प्रभु नारायण ने बताया 28 नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। कुल 1,797 मरीज ठीक हो चुके हैं। 102 मरीजों की मौत हो चुकी है। 346 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। डीएम ने बताया 73,713 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें