फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना, मलेरिया की नहीं पुष्टि, डेंगू की रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। पटियाली के मोहल्ला काजी में दो लोगों की बुखार से मौत और 50 से अधिक लोगों के बीमार होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग में खलबली है। विभाग की ओर से कराई गई जांच में किसी भी मरीज में कोरोना, मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि डेंगू की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया चिकित्सकों का मानना है कि यह वायरल फीवर है।
विज्ञापन

शनिवार को बुखार पीड़ितों को दवा दी गई और उनकी जांच कराई गई। शाम तक ही कोरोना, मलेरिया न होने की पुष्टि हो गई थी, लेकिन डेंगू की जांच रिपोर्ट के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए। रविवार को किसी भी मरीज डेंगू की जांच रिपोर्ट विभाग को नहीं मिली। पटियाली के चिकित्साधीक्षक डा. विनोद कुमार ने बताया कि डेंगू की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने पर डेंगू की स्थिति स्पष्ट होगी, लेकिन प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि इस मौसम में वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं।
लोग इस मौसम में स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें। ठंडे पानी के सेवन से बचें। रखे हुए खाद्य पदार्थ न खाएं। उन्होंने बताया कि पटियाली के मोहल्ला काजी में जानकारी कर ली गई है। मरीजों की सेहत में सुधार हुआ है। वहां लोग सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि यदि किसी और व्यक्ति के पीड़ित होने की जानकारी मिलेगी तो जांच कराकर उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें