फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सात लोगों सहित जिले में 13 संक्रमित मिले

विज्ञापन
कुरावली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सैंपलिंग करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में शुक्रवार को शहर के सात लोगों सहित 13 कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3046 हो गई। कोरोना से अब तक 2840 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 48 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 158 मरीजों को उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला न्यू बस्ती अग्रवाल में दो, आश्रम रोड, रामलीला मैदान, खरगजीत नगर, गोला बाजार और आवास विकास में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। घिरोर के भैंसामई और भटानी, करहल के कुर्रा, कुरावली के कस्बा और नगला बरी और ललूपुर में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। सात संक्रमितों को सीएमओ के आदेश पर होम आइसोलेट किया गया, जबकि छह को जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड भेजा गया। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। वहीं संक्रमितों के घरों को सैनिटाइज कराया गया है।
120 संदिग्धों की कराई जांच
कुरावली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर लगाकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 120 संदिग्धों की कोरोना संक्रमण की जांच की। 50 लोगों की जांच एंटीजन कार्ड से की गई। जबकि 70 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए। डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान, सत्यजीत, किशनपाल, दिलीप कुमार, दीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें