फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 25 लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
कुरावली के ग्राम दिवरई में कोरोना जांच करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में मंगलवार को 25 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2612 पहुंच गई। संक्रमण से अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में 15 संक्रमित मिले। मोहल्ला खरगजीत नगर, सरावग्यान और बंशीगोहरा में दो-दो तथा कटरा, पंजाबी कॉलोनी, नगला रते, छपट्टी, मधाऊ, चौथियाना, आवास विकास, पावर हाउस रोड और आजाद नगर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। ग्रामीण अंचल में कुल सात पॉजिटिव मिले। बेवर के नवीगंज में दो, अंतपुर, भोगांव, नगला मुकुट, किरना खुर्द और किशनी में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। करीमगंज में तीन पॉजिटिव मिले।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 19 को आइसोलेशन वार्ड में भेजा। छह को होम आइसोलेट किया गया। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने निर्देश दिए कि होम आइसोलेट संक्रमित किसी प्रकार से घर से बाहर नहीं मिलना चाहिए। घर से बाहर मिलने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

117 नमूने जांच के लिए भेजे
शहरी इलाके में सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 117 संदिग्धों के नमूने लेकर कोरोना जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा भेजे। दो दिन बाद इनकी रिपोर्ट प्राप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें