फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में चल रही थी अवैध हथियार निर्माण की फैक्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। पुलिस ने जंगलों में सोमवार रात अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। मौके से 20 बने व 15 अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए हैं। तीन लोग गिरफ्तार किए और दो भाग गए। पुलिस ने बताया कि पंचायत चुनाव में इन हथियारों के प्रयोग की आशंका थी।
विज्ञापन

एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि रात में एसएचओ जसराना अनूप कुमार भारतीय टीम के साथ कटरई व नगला शादी के बीच बबूल के जंगल में छापा मारा। वहां अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ने के साथ तीन लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार लोगों में मानपाल पुत्र अनूप सिंह और पूरन पुत्र नाथूराम निवासी एटा थाना पिलुआ नगला सुंदर व हाल निवासी चंदननगर एत्माद्दौला आगरा और सर्वेश बघेल पुत्र रक्षपाल सिंह बघेल निवासी जसराना कटरई बताए हैं।
एसएसपी ने बताया कि ये सभी लोग पहले भी एटा के पिलुआ व शिकोहाबाद से जेल जा चुके हैं। वहीं, भागे आरोपियों में नसीरपुर थाना के बलारपुर के राजेश पुत्र दाऊदयाल, नगला शादी के हाकिम पुत्र गजराज सिंह शामिल हैं। शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

आसपास के जिलों में करते थे हथियारों की सप्लाई
फिरोजाबाद। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि पकड़े गए लोग हथियारों की सप्लाई एटा, आगरा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद के साथ कन्नौज, औरैया सहित पास के जिलों में करते थे। वे एक तमंचा को तीन से पांच हजार रुपये और पौनिया को पांच से सात हजार रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें