फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सहित 14 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
महिला जिला अस्पताल में कोरोना जांच कराने पहुंची एसआईयू टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार की रात आई रिपोर्ट में एसएन मेडिकल कॉलेज में तैनात एक डॉक्टर सहित 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी को अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1104 पहुंच गई है। अभी तक 869 संक्रमित को ठीक हो चुके हैं। 18 लोगों की जिले में अब तक मौत हो चुकी है, वहीं 219 का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार की रात आई रिपोर्ट के अनुसार कस्बा बेवर निवासी एसएनएन मेडिकल कॉलेज में तैनात एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला महमूद नगर और ट्रांसपोर्ट नगर में दो-दो, गाड़ीवान, सियापुरम, राजा का बाग, छपट्टी, भांवत चौराहा, आलीपुर खेड़ा, करहल कस्बा, करहल चौराहा मैनपुरी और भोगांव के मोहल्ला मिश्राना में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। डॉक्टर को एसएन मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया है। जबकि अन्य को आइसोलेशन वार्ड भोगांव में भर्ती कराया गया है।
संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के घरों को सैनिटाइज कराया है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने क्षेत्रीय चिकित्साधिकारियों को संबंधित इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जांच एजेंसियों के सदस्यों के भी लिए गए सैंपल
मुख्यालय पर कार्यरत स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) का एक आरक्षी तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित निकला था। सोमवार को मुख्यालय पर कार्यरत विशेष अभिसूचना इकाई (एसआईओ) और स्थानीय अभिसूचना इकाई के सदस्यों ने जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना जांच के लिए सैंपल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें