फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान- चीनी मिल पर 37 करोड़ का भुगतान बकाया, किसानों में आक्रोश

विज्ञापन
कासगंज सोरों कोतवाली में इंस्पेक्टर से बकाए भुगतान को लेकर बातचीत करते किसान नेता - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों/कासगंज। न्यौली शुगर मिल पर गन्ना किसानों का 37 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। भुगतान न होने से किसानों में आक्रोश है। सोमवार को किसान नेता के नेतृत्व में किसानों ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी यदि जल्द भुगतान न हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान नेता भगवान सिंह राघव के नेतृत्व में किसानों ने सोरों कोतवाली पर प्रदर्शन करते हुए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करते हुए किसानों ने कहा कि न्यौली चीनी मिल पर नए पेराई सत्र का 37 करोड़ रुपये बकाया है। किसान बार-बार बकाया भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन चीनी मिल का रवैया संतोषजनक नहीं है। किसानों के सामने फसलों की लागत की चुनौती है।
भुगतान न होने पर फसलों में लागत नहीं लग पा रही है। नकदी संकट का असर आगामी खरीफ फसल पर भी पड़ रहा है। इस पर कोतवाली प्रभारी ने न्यौली मिल के महाप्रबंधक से फोन पर वार्ता की और किसानों को आश्वस्त किया कि मिल ने सितंबर तक भुगतान का वादा किया है। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति, महासचिव सत्यभान सिंह चौहान, प्रेमवीर सिंह, पूरनमल शर्मा, सुगर सिंह यादव, ओमकार सिंह आदि बड़ी संख्या में गन्ना किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 49.50 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान चीनी मिल पर बकाया।
- 12.4 करोड़ रुपये का हुआ भुगतान।
- 18 लाख क्विंटल गन्ना नए सत्र में चीनी मिल ने खरीदा था।
जैसे-जैसे चीनी बिक रही है, किसानों का भुगतान किया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द बकाया भुगतान पूर्ण रूप से कर दिया जाए।
- एसपी सिंह, महाप्रबंधक, न्यौली चीनी मिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें